रक्तवीर राजीव गुप्ता की स्मृति में 75 यूनिट किया रक्तदान

■राजीव गुप्ता की स्मृति में 75 यूनिट किया रक्तदान

■सितारगंज। रक्तवीर रहे स्व. राजीव गुप्ता की याद में मंगलवार को रोटरी क्लब और शहीद ऊधमसिंह रक्त सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 75 यूनिट रक्तदान किया गया। महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट में आयोजित शिविर का शुभारंभपालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, उद्योगपति शिव कुमार मित्तल, ट्रस्ट के अध्यक्ष गुरवीर सिंह,मनीष मित्तल और गौरव गोयल ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में युवाओं, समाजसेवियों और आम नागरिकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है।





