चौहान सेल्फ डिफेंस अकेडमी के 3 खिलाड़ियों का ओपन इंडिया इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए चयन

■चौहान सेल्फ डिफेंस अकेडमी के 3 खिलाड़ियों का ओपन इंडिया इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए चयन
■सितारगंज\नानकमत्ता। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाली ओपन इंडिया इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 के लिए चौहान सेल्फ डिफेंस अकेडमी, श्री नानकमत्ता साहिब के 3 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। खिलाड़ियों के चयन से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

चयनित खिलाड़ी:
गुरबख्श सिंह अंडर 11 | 44 किग्रा, लक्षिता जोशी — अंडर 12 | 34 किग्रा, कर्णिका कांडपाल — अंडर 14, 52 किग्रा शामिल हैं ।
अकादमी प्रबंधक चंद्रा देवी एवं कोच किशन सिंह चौहान ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से ही खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त करते हैं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, वरिष्ठ भाजपा नेता ललित सिंह बोरा, न्यू लाइट स्कूल प्रबंधक मलूक सिंह खिंडा, जिला अध्यक्ष रेशम सिंह एवं मनोज कांडपाल सहित कई गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




