सीबीएसई : श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल दो के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

■सीबीएसई : श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल दो के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
■सितारगंज। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा बुधवार को घोषित 12वीं कक्षा के परिणामों में श्री चैतन्य टेक्नों स्कूल,

सितारगंज-2 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। स्कूल का परीक्षाफल शत्-प्रतिशत रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्य अमृता पांडे ने बताया, “हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों के अंदर छिपी विभिन्न प्रतिभाओं को उजागर कर उनका सर्वांगीण विकास करना है। यह परिणाम हमारे शिक्षकों की मेहनत और बच्चों के अनुशासन का प्रमाण है। स्कूल के छात्र पुष्पेंदर सिंह ने 96% अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं विद्यालय का छात्र अंगद 92% के साथ द्वितीय स्थान, तृतीय स्थान पर प्रभजीत सिंह 89.4 प्रतिशत् का अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर सभी मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया । एकेडमिक डीन रनदीप सिंह ने कहा कि यह सब संस्था के उचित मार्गदर्शन, छात्र एवं अध्यापक गणों कड़ी मेहनत का ही नतीजा है।



