कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत से मिले नरेंद्र सिंह ताकुली

■कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत से मिले नरेंद्र सिंह ताकुली
■किच्छा। नरेंद्र सिंह ताकुली”तारी” ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत से उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अपने ‘किच्छा’ क्षेत्र के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा से जुड़ी अहम समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही, क्षेत्र के डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए नए विषय शुरू करवाने की पुरजोर मांग रखी।

कैबिनेट मंत्री ने हमारी बातों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक आश्वासन दिया। मुझे पूर्ण विश्वास है कि जल्द ही किच्छा के युवाओं को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई सौगात मिलेगी।
किच्छा के समग्र विकास और यहां के युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए हमारे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।इस दौरान सलभ ताकुली,व्रजेश, विशाल आदि उपस्थित थे!




