हांथी दांत के साथ दो वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

■हांथी दांत के साथ दो वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

■सितारगंज। उत्तराखंड एसटीएफ ने 02 वन्यजीव तस्करों को बराकोली रेंज, कल्याणपुर, सितारगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक हाथी का दांत बरामद किया गया। बरामद हाथी दांत का वजन लगभग 07 किलो 820 ग्राम, जिसका अन्तराष्ट्रीय मूल्य करीब डेढ़ करोड़ रुपये है।
हाथी दांत (जिनकी लम्बाई 03 फिट, 03 इंच लगभग, गोलाई 13 इंच है।एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि उत्तराखण्ड एसटीएफ को सूचना मिली थी कि सितारगंज क्षेत्र में वन्य जीव जन्तुओं के अंगो और हाथी दांत की अवैध तस्करी हो रही है। एसटीएफ ने सोमवार रात बराकोली वन रेंज, कल्याणपुर, सितारगंज में वन विभाग की टीम ने 02 व्यक्तियों को गिरप्तार किया। हाथी दांत एवं हाथी के अंगों को वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है। इसका शिकार करना अपराध है, पकड़े गये तस्कर के विरुद्ध बराकोली रेंज में वन्यजीव अधिनियम (वाइल्ड लाइफ एक्ट) के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा बताया गया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ द्वारा इस मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है।
पकड़े गए आरोपी
मरतुन्जय हलदार पुत्र सुकुमार हलदार निवासी गुरुग्राम, शक्तिफार्म
माणिक मंडल पुत्र स्वर्गीय निर्मल मंडल निवासी गुरुग्राम, शक्तिफार्म
बरामदगी का विवरण
01 हाथी दांत ( लम्बाई 03 फिट 03 इंच, गोलाई 13 इंच, वजन 07 किलो 820 ग्राम) ।
*2. मोटरसाइकिल बजाज प्लेटीना UK 06 AP 0178 एसटीएफ टीम
निरीक्षक विकाश चौधरी
उप निरीक्षक विपिन चंद्र जोशी, कृष्ण गोपाल मठपाल, हेड कांस्टेबल महेन्द्र गिरी, किशोर कुमार, हेड कांस्टेबल मनोज बबाडी, कांस्टेबल जीतेन्द्र कुमार, कृष्ण चंद्र शर्मा ( टेक्निकल हैंड)
*वन विभाग टीम*
कैलाश चंद्र गुणवंत, वन क्षेत्राधिकारी, जगदीश चंद्र पंत, बीट अधिकारी, ललित चंद्र जोशी, बीट अधिकारी, सरजीत सिंह, बीट अधिकारी, फईम, बीट अधिकारी, सुरेश, वन आरक्षी शामिल हैं!



