चारुचंद्र पाठक का शहीद दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

■चारुचंद्र पाठक का शहीद दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

■हल्द्वानी। श्री गंगा सिंह उदावत, कमांडेंट, 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के निर्देशन में शहीद स्व. चारु चंद्र पाठक (सहायक कमांडेंट) का शहीद दिवस उनके हल्द्वानी स्थित आवास पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। शहीद स्व. चारु चंद्र पाठक उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद के निवासी थे, जिन्होंने देश सेवा के दौरान जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक आतंकवादी ग्रेनेड हमले के दौरान आतंकवादियों से वीरतापूर्वक मुकाबला करते हुए दिनांक 27 अप्रैल 2004 को वीरगति प्राप्त की थी। इस अवसर पर 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की टीम द्वारा शहीद स्व. पाठक के परिजनों से भेंट की गई। कार्यक्रम के दौरान शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान 57वीं वाहिनी की टीम ने शहीद के अमर बलिदान एवं अदम्य साहस को स्मरण करते हुए उनके परिजनों के साथ उनके वीरतापूर्ण योगदान से जुड़े प्रसंग साझा किए। शहीद के भाई राजेश कुमार पाठक ने 57वीं वाहिनी द्वारा उठाए गए इस भावनात्मक कदम की सराहना करते हुए इसे अपनत्व एवं सम्मान की भावना से प्रेरित बताया। कार्यक्रम में 57वीं वाहिनी की ओर से निरीक्षक मुन्नी बाई, निरीक्षक प्रकाश चंद जोशी, सहायक उप-निरीक्षक विपिन कुमार उपस्थित रहे।




