सितारगंज में माँ कर्मा देवी संघ ट्रस्ट का सेवा कार्य, छात्राओं को बांटा ग्लूकोस व एलोवेरा

■सितारगंज में माँ कर्मा देवी संघ ट्रस्ट का सेवा कार्य, छात्राओं को बांटा ग्लूकोस व एलोवेरा
■बीना साहू के नेतृत्व में जीजीआईसी इंटर कॉलेज में आयोजन, प्रधानाचार्य अर्चना पाठक सहित स्टाफ रहा मौजूद
■सितारगंज। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय स्वामी भक्त शिरोमणी माँ कर्मा देवी संघ ट्रस्ट द्वारा सितारगंज स्थित जीजीआईसी इंटर कॉलेज में एक सराहनीय सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ग्लूकोस और एलोवेरा का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व बीना साहू ने किया। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के चलते छात्राओं को डिहाइड्रेशन से बचाने और उन्हें ताजगी प्रदान करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सेवा पहुंचाना है और इसी क्रम में विद्यालयों में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना पाठक ने ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और जागरूकता के लिए बेहद उपयोगी हैं। उन्होंने ट्रस्ट के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों की अपेक्षा जताई।
इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और इस पहल के लिए ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त किया।
ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि आगे भी जरूरतमंदों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे, जिससे समाज में सहयोग और सेवा की भावना को और मजबूती मिल सके।



