UCMAS परीक्षा में मुदित राठी चैंपियन ऑफ चैंपियन बने

■UCMAS परीक्षा में मुदित राठी चैंपियन ऑफ चैंपियन बने
■सितारगंज। 17वीं राज्य स्तरीय अबेकस मेंटल अरिथमेटिक यूसीमास परीक्षा का आयोजन सितारगंज स्थित मोमी गार्डन में किया गया। इस परीक्षा में 500 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान 1000 से अधिक अभिभावक, 110 शिक्षक और 70 से अधिक स्वयंसेवक आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा रहे। के रूप में ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह और एसपी विजिलेंस राजेश भट्ट रहे। विद्यार्थियों ने मात्र 8 मिनट में 200 गणित के प्रश्नों का हल करके अपने मानसिक मजबूती का परिचय दिया। यूसीमास के उत्तराखंड निदेशक धर्मेंद्र सिंह, संयुक्त निदेशक ममता तोमर और पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय की प्रोफेसर रंजना श्रीवास्तव की भी मौजूदगी रही। प्रतियोगिता में चैंपियन ऑफ चैंपियन मुदित राठी, मॉड्यूल चैंपियन आरव मेहता, दिशांत, देवांशी त्यागी, चैंपियन में दिवित कुमार, बुशरा तनवीर, विनेह गड़कोटी, देवांश, कृतिका बिष्ट, मेधा पांडे, वाणी रावत, यशगीत कौर, संयम मदान, कार्तिकेय सिंह तोमर, नक्ष चौहान, धनविका, गौरांश, एशित, सानिध्य द्विवेदी, संचित, कुशाग्र सिंह, शिवांगी पोखरियाल, गीवान अदलखा रहे।




