प्रदेश की डेमोग्राफी चेंज हुई तो आयोग गठित करे सरकार: गोदियाल

प्रदेश की डेमोग्राफी चेंज हुई तो आयोग गठित करे सरकार: गोदियाल

■प्रदेश की डेमोग्राफी चेंज हुई तो आयोग गठित करे सरकार: गोदियाल

■सितारगंज में कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल कहा, जनता भाजपा की झूठ परोसने की कला को समझ चुकी, अब जवाब देने को तैयार

■सितारगंज। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने रविवार को सितारगंज में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा सरकार पर निशाना साधा। गोदियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के अनुसार प्रदेश की डेमेाग्राफी चेंज हो रही है तो इसके जिम्मेदार का पता लगाने के लिए आयोग का गठन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की झूठ परोसने की कला को समझ चुकी है और अब जवाब देने के लिए तैयार है।


प्रदेश अध्यक्ष का करन गार्डन में कार्यकर्ताओं ने सम्मान किया। गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस वसुधैव कुटुम्बकम पर चलती है। भाजपा के एक झूठ के चलते वर्ष 2022 में कांग्रेस सरकार नहीं आ पाई। उन्होंने कहा कि सीएम को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, युवाओं की समस्या, किसान, मजदूरों समेत पलायन आदि विषय पर चर्चा करनी चाहिए और समाधान निकालना चाहिए, लेकिन सीएम डेमोग्राफी चेंज की बात करते हैं। कुमाऊं में 55 शराब की नई दुकानें खोलीं। खनन का काम दक्षिण भारत की कंपनी को दिया। राज्य के युवा रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं। राज्य में अंडर टेबल काम हो रहे हैं। किसान को करनी पड़ी आत्महत्या, अंकिता को नहीं मिला न्याय काशीपुर के किसान को आत्महत्या करनी पड़ी। बहन अंकिता को न्याय नहीं मिला। तानाशाही और भ्रष्टाचार में डूबी सरकार को बदलने के लिए बीएलए को एसआईआर में वोट काटने और जोड़ने पर नजर रखने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि बूथ जीतकर सीट जितानी होंगी। उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने सरकार से मांग की कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 70 सीटों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए।

बंगाली समाज को लेकर मैंने कोई बयान नहीं दिया
गोदियाल ने कहा कि फर्जी बयान को उनका बताकर बंगाली समाज को गुमराह किया जा रहा है। गोदियाल ने कह कि उन्होंने कोई बयान जारी नहीं किया। उन्होंने झूठ पर विश्वास न करने और वक्तव्य को साबित करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि बंगाली समाज पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस नेताओं ने तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। बंगाली समाज को कांग्रेस ने शक्तिफार्म में बसाया, लेकिन भाजपा सरकार उनको उजाड़ने में जुटी है।

‘कांग्रेस का प्रदेश में विकास का रोडमैप तैयार’
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस के पास विकास का रोडमैप है। राज्य के 35 पर्वतीय क्षेत्रों का पलायन रोकना और वहां के निवासियों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के इंतजाम कराना होगा। जंगली जानवरों से खेती बचाना और मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए नीति तैयार करनी जरूरी है। कांग्रेस की सरकार जनता की सरकार होगी, जिसमें नीति व कानून बनाकर लोगों के हितों का ख्याल रखा जाएगा।

भाजपा का गोदियाल के खिलाफ प्रदर्शन
बंगाली समाज पर बयानबाजी का आरोप लगाते हुए मुख्य चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का पुतला जलाया। रविवार दोपहर करीब एक बजे प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेसियों के वाहन मुख्य चौक से गुजरने थे। मुख्य चौक पर भाजपा कार्यकर्ता काले झंडे लिए खड़े थे। पुलिस गोदियाल को दूसरे मार्ग महाराणा प्रताप चौक से कार्यक्रम स्थल पर लेकर पहुंची।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page