हत्या के प्रयास और लूट में 25000 का ईनामी बदमाश मथुरा से गिरफ्तार

■हत्या के प्रयास और लूट में 25000 का ईनामी बदमाश मथुरा से गिरफ्तार
■उत्तराखण्ड तथा उत्तर प्रदेश मे करता था लूट की घटनाये, काफी लम्बे समय से था फरार उत्तराखण्ड व उत्तरप्रदेश के विभिन्न जगहो में नाम व पहचान छुपाकर रहा था शातिर अभियुक्त

■सितारगंज। एसटीएफ की कुमांऊ व कोतवाली सितारगंज की टीम ने रेलवे स्टेशन मथुरा से कोतवाली सितारगंज मे पंजीकृत हत्या के प्रयास एवं लूट का शातिर 25 हजार का इनामी बदमाश चेतन सिंह बिष्ट पुत्र नर सिंह बिष्ट निवासी चांदनी चौक घुडदौड़ा, कालीनगर, हल्द्वानी, नैनीताल को देर रात गिरफ्तार कर लिया।
बदमाश चेतन सिंह बिष्ट ने अपने साथियो के साथ मिलकर फरवरी-2025 में कोतवाली सितारगंज क्षेत्र मे एक परचून की दुकान के गल्ले से पैसे एवं 03 फोन की लूट लिए थे। दुकानदार के विरोध करने पर उसके सर पर कुल्हाड़ी से वार कर मरणासन अवस्था मे घायल कर फरार हो गया था। इस घटना में 02 अभियक्तों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है, अभियुक्त चेतन बिष्ट तब से लगातार फरार चल रहा था तथा उत्तराखंड एवं उत्तरप्रदेश मे अलग अलग जगह मे छुप कर अन्य घटनाओ को अंजाम दे रहा था। अभियुक्त चेतन के विरुद्ध जनपद नैनीताल मे भी पूर्व से चोरी और लूट के अभियोग पंजीकृत है।
एसटीएफ टीम
निरीक्षक विकास चौधरी, उप निरीक्षक विपिन चंद्र जोशी, कृष्ण गोपाल मठपाल, हेड कांस्टेबल महेन्द्र गिरी, किशोर कुमार, कांस्टेबल जीतेन्द्र कुमार, किशन चंद्र शर्मा (टेक्निकल हैंड)
कोतवाली सितारगंज टीम
एसएसआई राजेंद्र मुनियाल, कांस्टेबल विनोद जोशी आदि शामिल हैं!




