पढ़ाई के साथ स्किल डेवलपमेंट पर भी दें ध्यान” — कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा

पढ़ाई के साथ स्किल डेवलपमेंट पर भी दें ध्यान” — कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा

■पढ़ाई के साथ स्किल डेवलपमेंट पर भी दें ध्यान” — कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा

■सितारगंज-राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सितारगंज में “उत्कर्ष” वार्षिकोत्सव एवं छात्र संघ समारोह (2025-26) का भव्य आयोजन महाविद्यालय प्रांगण मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया।केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने संबोधन में कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकें।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा महाविद्यालय के कंप्यूटर लैब का उद्घाटन भी किया गया। जो माननीय मंत्री जी द्वारा ही स्थापित की गयी हैं

इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल,ब्लाक प्रमुख उपकार सिंह बल एवं नगरपालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह ,दया तिवारी,अजय कठायत, सतीश शर्मा,विशाल श्रीवास्तव, हरजीत कंबोज,एकता बोरा,अमित बोरा,मोहित बिष्ट,शोबित बिष्ट, उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. रेनू रानी बंसल ने की। उन्होंने महाविद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत करते हुए संस्थान की उपलब्धियों एवं योजनाओं पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर डॉ.राजविंदर कौर की पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्वागत भाषण, अतिथियों का सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।
महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग एवं योगदान दिया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page