BJP की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त जनता बदलाव को तैयारः पाल

BJP की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त जनता बदलाव को तैयारः पाल

■BJP की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त जनता बदलाव को तैयारः पाल

कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक नारायण पाल ने कहा कि राज्य के उद्योगों में 70 प्रतिशत स्थानीय को रोजगार में आरक्षण नहीं मिलने से युवाओं का पलायन हो रहा

■सितारगंज:- कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक नारायण पाल ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता कर कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त जनता बदलाव को तैयार है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस बड़ी जीत दर्ज करेगी और जनता बदलाव के मूड में है। पाल ने कहा कि उद्योगों में रोजगार न मिलने और ठेकेदारी प्रथा के कारण युवाओं का शोषण हो रहा है।पण्डित नारायण दत्त तिवारी सरकार में 70 प्रतिशत स्थानीय रोजगार का शासनादेश जारी हुआ था, लेकिन वर्तमान में इसका पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर मौन है।राज्य में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां भी सड़कों पर आंदोलन कर रही हैं, जिससे स्पष्ट है कि समाज का हर वर्ग परेशान है। स्थानीय टिकट को लेकर पार्टी में असंतोष के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान स्थिति का गंभीरता से आकलन कर रहा है और सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। कहा कि वह 10 वर्षों तक सितारगंज से विधायक रहे हैं और उनका यहां घर व व्यवसाय भी है।


उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के सितारगंज आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान पूर्व दर्जाधारी रामनगीना प्रसाद, शाकिर अली बब्बू, बिपिन खोलिया, आजम मलिक, पूरन चौहान,आकाश अंसारी,जावेद सिद्दकी,फेमिश अंसारी,आदि उपस्थित रहे!

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page