मुनाफाखोरी पर मंडी समिति कसेगी शिकंजा फल और सब्जियों के दाम की रोज होगी समीक्षा, कमेटी गठित

■मुनाफाखोरी पर मंडी समिति कसेगी शिकंजा फल और सब्जियों के दाम की रोज होगी समीक्षा, कमेटी गठित

■सितारगंज। आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए मंडी समिति अब फल और सब्जियों के बढ़ते दामों पर सख्ती बरतने जा रही है। मंडी निदेशालय, रुद्रपुर के निर्देश पर मंडी समिति सितारगंज व नानकमत्ता ने थोक और फुटकर दरों की दैनिक समीक्षा शुरू करने का निर्णय लिया है।
इसके लिए मंडी निरीक्षक राजेंद्र चंद और लेखाकार त्रिभुवन सिंह बोहरा के नेतृत्व में दो सचल दल गठित किए गए हैं। ये टीमें तहसील क्षेत्र में रोजाना फल-सब्जियों के दामों की निगरानी करेंगी और कहीं भी अधिक वसूली या मुनाफाखोरी मिलने पर तत्काल कार्रवाई करेंगी। मंडी समिति के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य आम जनता को उचित और रियायती दरों पर खाद्य वस्तुएं उपलब्ध कराना है। साथ ही बिना लाइसेंस के व्यापार कर रहे लोगों को भी चिन्हित किया जाएगा और उन्हें तीन दिन के भीतर लाइसेंस लेने के निर्देश दिए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि पूरे अभियान की दैनिक रिपोर्ट मण्डी निदेशालय को भेजी जाएगी, ताकि व्यवस्था पर लगातार निगरानी बनी रहे।




