सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के छात्र छात्राओं ने लहराया परचम

■सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के छात्र छात्राओं ने लहराया परचम
■ सितारगंज। सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के छात्र-छात्राओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया। विद्यालय का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अमृता पांडे ने कहा विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा तक सीमित रही है बल्कि छात्रों के अंदर छिपी प्रतिभा को उजागर कर उनका सर्वांगीण विकास करना है। ने बताया कि विद्यालय के छात्र प्रिया सिडाना ने 98.8 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्र शुभ गौतम 95 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान और इशमीत कौर व प्रखर राणा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के अकादमिक डीन रनदीप सिंह ने कहा कि अध्यापकों की मेहनत का नतीजा है कि छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया है। परीक्षा परिणाम आने के बाद स्कूल में खुशी का माहौल रहा। शिक्षकों ने ढोल नगाड़ों के साथ मिठाई बताकर खुशी मनाई।




