सिविल जज के तबादले पर दी गई विदाई

■सिविल जज के तबादले पर दी गई विदाई

■सितारगंज। सितारगंज में तैनात सिविल जज रुचिका नरूला का ट्रांसफर टनकपुर होने पर बार एसोसिएशन सितारगंज के अधिवक्ता में विदाई दी। विदाई समारोह की अध्यक्षता दयानंद सिंह और संचालन शक्ति प्रताप सिंह ने किया। वक्ताओं ने सिविल जज रुचिका नरूला के कार्यकाल की सराहना की। प्रवक्ताओं ने कहा कि 3 साल के कार्यकाल में भर के साथ उनका व्यवहार बहुत ही सरल रहा वादकारियों को सुलभ न्याय मिलने में आसानी हुई। इस मौके पर एडवोकेट रमेश प्रभाकर, रवि सागर, योगेंद्र यादव, रामबदन, मंगल सिंह, अजय सिंह, फैसल मलिक, जिस बेदी, सरिता, राहुल आदि मौजूद थे।




