पूर्व विधायक नारायण पाल ने अपने जन्मदिन पर की गौ सेवा, मरीजों को बांटे फल

■पूर्व विधायक नारायण पाल ने अपने जन्मदिन पर की गौ सेवा, मरीजों को बांटे फल
■सितारगंज। पूर्व विधायक नारायण पाल में अपने जन्मदिन पर परिवार और समर्थकों के साथ गौशाला पहुंचकर गौ सेवा की। इसके बाद उन्होंने सरकारी अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फ़ल वितरण किया। उन्होंने पत्रकारों को सम्मानित भी किया। मंगलवार को अपने जन्मदिन पर विधायक परिवार और समर्थकों के साथ सितारगंज स्थित गौशाला पहुंचे। यहां पर उन्होंने गायों की सेवा की और उनको चना और गुड़ खिलाया।

इसके बाद पूर्व विधायक नारायण पाल सरकारी अस्पताल पहुंचे और वहां भर्ती मरीजों में फल का वितरण किया साथ ही मरीज का हाल-चाल जाना इस दौरान कामनी पाल, निर्भय पाल,अभय पाल,सरताज अहमद,रंजीत सिंह”राणा,पंडित पवन दीक्षित, पूरन चौहान,दीपक बिष्ट,महेश भट्ट,संदीप सिंह आदि उपस्थित रहे। बाद में उन्होंने पत्रकारों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। पूर्व विधायक में समाज में पत्रकारों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कार्य पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होते हैं और समाज सभी लोगों के समस्याओं को उठाते हैं।इस मौके पर पत्रकार अविनाश श्रीवास्तव,नारायण सिंह रावत,मो0 आरिफ,एहसान अंसारी,बॉबी भट्ट,इमरान अंसारी,लईक अहमद,रिम्मी,अश्वनी दीक्षित,अमर सिंह यादव, दीपक भरद्वाज, गुरनाम सिंह, आदि शामिल हैं!




