उत्तराखंड में हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, आतंकी कनेक्शन की आशंका

उत्तराखंड में हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, आतंकी कनेक्शन की आशंका

■उत्तराखंड में हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, आतंकी कनेक्शन की आशंका

■हथियार तस्कर जम्मू-कश्मीर तक हथियार भेजने का काम करते थे. दोनों तस्करों ने खुद इस बात को स्वीकार किया है.

■सितारगंज: उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज पुलिस व एसओजी ने चेकिंग के दौरान दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से भारी मात्रा में हथियार व कारतूस बरामद हुये हैं. गिरफ्तार दोनों हथियार तस्कर जम्मू कश्मीर तक हथियार सप्लाई करते थे. जिसके चलते आतंकी कनेक्शन की भी जांच की जा रही है. जिले के एसएसपी अजय गणपति ने इस मामले का खुलासा करते हुए उक्त मामले की गहन जांच करने की बात कही है!

सितारगंज कोतवाली क्षेत्र में एसओजी एवं पुलिस के संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने अवैध हथियारों के एक बड़े अंतर्राज्यीय नेटवर्क का खुलासा करते हुए 2 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी. एसएसपी के अनुसार असलाह तस्करों से भारी मात्रा में असलहा और सैकड़ों कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार हथियार तस्करी नेटवर्क के तार जम्मू-कश्मीर तक जुड़े हो सकते हैं.

SSP अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत SOG रुद्रपुर और सितारगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की. सितारगंज कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी भागने लगे, कच्चे रास्ते में गाड़ी फंसने के बाद पुलिस ने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया. वाहन की तलाशी लेने पर कार से पुलिस टीम ने 2 पोनिया 12 बोर राइफल, 1 रिवॉल्वर, 2 तमंचे, 344 कारतूस (जिंदा और खोखा), बिना नंबर प्लेट स्विफ्ट कार बरामद की है.

मामले में आरोपी हथियार तस्कर हरेन्द्र सिंह उर्फ हनी,उम्र 27, निवासी बिरिया फार्म सिसैया, कोतवाली सितारगंज, निखिल वर्मा उर्फ रानू 27 वर्ष निवासी केशव नगर सितारगंज गिरफ्तार किए गए हैं. पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह चोरगलिया जंगल में हथियार छुपाने जा रहे थे. पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दोनों पर पहले से 5-5 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे अंतर्राज्यीय स्तर पर अवैध हथियारों की सप्लाई करते थे. इस पूरे मामले में चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि यह लोग जम्मू-कश्मीर तक हथियार भेजने का काम करते थे. दोनों ने स्वीकार किया कि वह जम्मू निवासी वाहिद/वाजिद सहित अन्य व्यक्तियों को हथियार सप्लाई करते थे. जिससे आतंकी कनेक्शन की आशंका भी जताई जा रही है. पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि पुल भट्टा निवासी इंद्रजीत संधू व पवन संधू के माध्यम से यह नेटवर्क संचालित किया जाता था.

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page