आखिर क्यों की सीडीपीओ ने आधार केंद्र बंद कराने की संस्तुति,जाने पूरा मामला

आखिर क्यों की सीडीपीओ ने आधार केंद्र बंद कराने की संस्तुति,जाने पूरा मामला

■सीडीपीओ ने आधार केंद्र बंद कराने की संस्तुति की

■सितारगंज। अधिक शुल्क वसूली की शिकायत पर सीडीपीओ ने अपने कार्यालय में संचालित आधार केंद्र को बंद करने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा है।

बीते 27 फरवरी को कृत्रिम फिंगरप्रिंट के आधार पर नकली आधार कार्ड बनाने की शिकायत मिली तो तहसीलदार सितारगंज में छापा मारकर केंद्र सील कर दिया था। यहां से नकली फिंगरप्रिंट और आधार कार्ड बनाने की मशीन आदि बरामद की गई थी। अब सीडीपीओ ने अपने कार्यालय में संचालित आधार कार्ड सेंटर को बंद करने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा है । उन्होंने पत्र में कहां है कि इस केंद्र पर अधिक शुल्क वसूली की लगातार शिकायत आ रही है।सीडीपीओ शोभा जनौटी ने बताया कि आये दिन अराजकता माहौल बन रहा जिसके चलते ये निर्णय लिया गया!

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page