खनन विभाग के निदेशक राजपाल लेघा को मिला स्कॉच अवार्ड

खनन विभाग के निदेशक राजपाल लेघा को मिला स्कॉच अवार्ड

■खनन विभाग के निदेशक राजपाल लेघा को मिला स्कॉच अवार्ड

■उत्तराखंड। मीनिंग डिजिटल एवं ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम और ई रवन्ना को राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार खनन निदेशक राजपाल लिखा ने नई दिल्ली में एक समारोह में ग्रहण किया।

उत्तराखंड में खनन नियमावली और आज भंडारण रोकने के लिए नियमों का सरलीकरण किया गया। इससे अवैध खनन, भंडारण और परिवहन पर रोक लगी है। इससे न केवल राज्य में खनन को बढ़ावा मिला है बल्कि राजस्व में भी रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य के चार मैदानी जिलों में एमडीटीएसएस योजना के तहत 45 चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। राज्य में रवन्ना का दुरुपयोग रोकने के लिए पहले से चले आ रहे प्रिंट इ ई रवन्ना की जगह अब विशेष सिक्योरिटी फीचर वाले ई रवन्ना जारी किए जा रहे हैं। जिससे ई रवन्ना की नकल और दुरुपयोग नहीं किया जा सकता है। इन दोनों महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट से राज्य में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगी है और राजस्व में चार गुना की रिकार्ड वृद्धि दर्ज की गई है।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page