अब सिर्फ होम डिलीवरी से मिलेगा गैस सिलेंडर

अब सिर्फ होम डिलीवरी से मिलेगा गैस सिलेंडर

■अब सिर्फ होम डिलीवरी से मिलेगा गैस सिलेंडर:

■ प्रशासन का फैसला, भीड़ कम करने और ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने के लिए नई व्यवस्था


■सितारगंज:- नगर क्षेत्र में अब एलपीजी गैस सिलेंडरों का वितरण केवल होम डिलीवरी के माध्यम से होगा। प्रशासन ने यह निर्णय वितरण व्यवस्था को सुचारू और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से लिया है। उपजिलाधिकारी रविन्द्र कुमार जुवांठा ने सभी गैस एजेंसियों के संचालकों के साथ एक बैठक में इस संबंध में निर्देश जारी किए।

बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बुधवार से गैस सिलेंडरों का वितरण केवल होम डिलीवरी के जरिए ही किया जाएगा। किसी भी गैस एजेंसी के कार्यालय या गोदाम से सीधे सिलिंडर नहीं दिए जाएंगे। इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य भीड़ को नियंत्रित करना और वितरण प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाना है।

■बुकिंग न0 के आधार पर ही मिलेगा गैस सिलेंडर

प्रशासन ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गाथा हैं कि बुकिंग न0 के आधार पर ही गैस का वितरण करना आवश्यक है सभी गैस एजंसियों अपने-अपने वाहनों पर इस बात के सूचना भी चस्पा करेंगी कि के वाहन किस क्षेत्र को वितरण हेतू जायेगा। साथ वाहनो में’ सिलिंडर का मूल्यों को भी चस्पा किया जायेगा ,प्रत्येक गैस गोदामों मे एक-एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है!

सभी गैस एजेंसियों को 24 घंटे के भीतर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाने का भी निर्देश दिया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को समय-समय पर सही जानकारी उपलब्ध कराई जा सके। सूची एजेंसी कार्यालय और गोदाम में प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा

इसके अतिरिक्त, प्रत्येक गैस एजेंसी को एक दिन पहले उन उपभोक्ताओं की सूची जारी करनी होगी, जिन्हें अगले दिन सिलेंडर की आपूर्ति की जाएगी। यह सूची एजेंसी कार्यालय और गोदाम में प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा, जिससे उपभोक्ताओं को स्पष्ट जानकारी मिल सके।

■ गैस की कोई कमी नहीं

उपजिलाधिकारी रविन्द्र कुमार जुवांठा ने स्पष्ट किया कि गैस की कोई कमी नहीं है और नियमित अंतराल पर उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने अफवाहों से बचने और पैनिक बुकिंग न करने की अपील की। साथ ही बताया गया कि ऑफिसर लगातार फील्ड में रहकर व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं और स्टॉक का प्रतिदिन भौतिक सत्यापन भी किया जा रहा है।इस दौरान बैठक में

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page