एल्डिको के खिलाफ हरे पेड़ काटने में वन विभाग ने किया केस दर्ज,जाने क्या पूरा मामला

■एल्डिको के खिलाफ हरे पेड़ काटने में वन विभाग ने किया केस दर्ज
■12 फरवरी को हरे पेड़ काटने की शिकायत की गई थी

■सितारगंज। सिडकुल के एल्डिको में बिना अनुमति हरे पेड़ काटने के मामले में वन विभाग ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। केस दर्ज में सिडकुल फेस-1 और सिडकुल औद्योगिक का नाम शामिल किया गया है। सितारगंज के सिडकुल में एल्डिको से प्लॉट विकसित किये हैं। यहां पर कई लोगों ने जमीन खरीदी है।बीते12 फरवरी को वन विभाग को सूचना मिली कि सिडकुल के एल्डिको में प्लाट खरीदने वाले एक व्यक्ति ने अपने प्लाट से बिना अनुमति के ही पेड़ों का कटान शुरू कर दिया है। यहां से कई शीशम और सेमल के पेड़ काट डाले गए। सूचना पर किशनपुर रेंज के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लकड़ी जब्त कर ली। किशनपुर रेंज के रेंजर घनश्याम चिन्याल ने बताया कि बिना अनुमति के शीशम, सेमल आदि के पेड़ों काटा गया है। एक ट्राली लकड़ी जब्त की गई है। रेंज अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को दी मामले की सूचना दी है। रेंजर ने बताया कि पेड़ काटने के मामले में केस दर्ज होगा। उस समय सिडकुल के आरएम रविन्द्र ने बताया कि उनसे भी कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इधर, अब वन विभाग ने सिडकुल के एल्डिको फेज वन और एल्डिको औद्योगिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। काटे गए पेड़ों में पांच शीशम, तीन सिरस, 2 गुटेल, 2 खडीग और अन्य छूट वाली प्रजातियों के थे।





