एसटीएफ ने किया अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गैंग का भंडाफोड़ दो तस्कर गिरफ्तार

■एसटीएफ ने किया अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गैंग का भंडाफोड़ दो तस्कर गिरफ्तार, 02 पम्प एक्शन, 02 पिस्टल .32 बोर व 10 कारतूस व हथियार तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद

■जसपुर। उत्तराखण्ड एसटीएफ. की एण्टी नारकोटिक्स टीम कुमाऊं द्वारा कोतवाली जसपुर पुलिस के साथ दो तस्करों से 02 पम्प एक्शन, 02 पिस्टल .32 बोर, 10 कारतूस जिन्दा .32 बोर बरामद कर दो किया। आरोपियों की पहचान शमशेर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी ग्राम हजीरा, थाना जसपुर और सिमरनजीत पुत्र अजमेर, निवासी अंजनिया फार्म, थाना पुलभट्टा के रूप में हुई। दोनों तस्करों को जसपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कोतवाली जसपुर पर आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया।
आरोपियों ने बताया कि वे हथियार शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश से लाए थे और जसपुर में बेचने के लिए जा रहे थे। इस प्रकार के वैपन को सम्भवतः फर्जी लाइसेंस बनाकर उनपर चढ़ाकर आगे देना था। सभी इनपुट पर कार्यवाही की जा रही है।
एसटीएफ
- निरीक्षक पावन स्वरुप, निरीक्षक विकास कुमार, उप निरीक्षक विनोद चंद्र जोशी, विपिन चन्द्र जोशी, केजी मठपाल, हेड कांस्टेबल महेन्द्र गिरी, किशोर कुमार रविन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल दुर्गा सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कनवाल, आरक्षी वीरेंद्र चैहान, आरक्षी इसरार अहमद, आरक्षी जितेन्द्र कुमार
कोतवाली जसपुर टीम
उ0नि0 गोविन्द मेहता, आरक्षी विजराम सिंह, आरक्षी सुभाष चंद्र




