आलावर्दी गांव में जलती मिलीं शराब की भट्टियां नष्ट कराई

■आलावर्दी गांव में जलती मिलीं शराब की भट्टियां नष्ट कराई
■खटीमा। आबकारी विभाग ने क्षेत्र में छापा मारकर दो शराब की भट्टियां नष्ट कराई। यहां पर 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।


संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमाऊं मंडल,हल्द्वानी व जिला आबकारी अधिकारी उधमसिंहनगर महेंद्र सिंह बिष्ट के निर्देश पर अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण,बिक्री,भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टिकरण के क्रम में विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत अपराध निरोधक क्षेत्र-2 खटीमा टीम द्वारा खटीमा क्षेत्रान्तर्गत आलावर्दी गांव के पास जंगल मे नाले पर दबिश देकर चलती हुई 02 भट्टियों को नष्ट किया गया।
आसपास की तलाशी लेने पर लगभग 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। मौके पर 1200 किलोग्राम लहन को समूल नष्ट किया गया।







