गाज़ियाबाद में सम्मानित हुए सितारगंज के ललित मोहन जोशी

■गाज़ियाबाद में सम्मानित हुए सितारगंज के ललित मोहन जोशी
■सितारगंज। गाजियाबाद स्थित जेएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित “आगमन सम्मान समारोह ” में सितारगंज निवासी असिस्टेंट प्रोफेसर ललित मोहन जोशी को शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक अवार्ड से सम्मानित किया गया।


इस सम्मान समारोह में ललित ने अन्य प्रतिभागियों को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में शोध पत्र एवं पेटेंट प्रकाशन के साथ अंतरष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार व्यक्त किए।
यह वर्ष 2026 में उनका पहला सम्मान है। इससे पूर्व भी उन्हें विभिन्न संस्थाओं द्वारा कुल 9 पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है, जिसमे उन्हें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल तथा उत्तराखंड राज्य के विज्ञान धाम द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।
वर्तमान में ललित मोहन जोशी जीआरडी इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी देहरादून में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।







