आबकारी टीम ने बसगर में छापा मारा, दो शराब की भट्टियां नष्ट की

आबकारी टीम ने बसगर में छापा मारा, दो शराब की भट्टियां नष्ट की

■आबकारी टीम ने बसगर में छापा मारा, दो शराब की भट्टियां नष्ट की

■सितारगंज। अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण,बिक्री,भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टिकरण के क्रम में प्रवर्तन अभियान के तहत अपराध निरोधक क्षेत्र-2 खटीमा टीम द्वारा

सितारगंज क्षेत्रान्तर्गत बसगर गांव के पास नाले पर दबिश दी। यहां चलती हुई 02 भट्टियों को नष्ट किया गया और आसपास की तलाशी लेने पर लगभग 90 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। मौके पर 3800 किलोग्राम लहन को समूल नष्ट किया गया। दबिश टीम में आबकारी निरीक्षक बृजेश नारायण जोशी के नेतृत्व में उप आबकारी निरीक्षक जगदीश कुमार, प्रधान आबकारी सिपाही नितेश भारद्वाज, आबकारी सिपाही दीपक चंद्र ,पंकज जोशी आदि रहे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page