कप्तान के आदेश पर बेलगाम खनन वाहनों के खिलाफ अभियान तेज, चार ट्रैक्टर-ट्राली सीज

■कप्तान के आदेश पर बेलगाम खनन वाहनों के खिलाफ अभियान तेज, चार ट्रैक्टर-ट्राली सीज
■सिडकुल चौकी पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप, अवैध खनन परिवहन पर कसा शिकंजा

■सिरारगंज : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर क्षेत्र में बेलगाम दौड़ रहे अवैध खनन वाहनों के विरुद्ध पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में सिडकुल चौकी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टर-ट्रालियों को सीज किया है।
गुरुवार को चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने नगर क्षेत्र में बिना वैध प्रपत्रों के खनन सामग्री का परिवहन करते हुए चार ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ा। जांच के दौरान वाहन चालकों द्वारा खनन सामग्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों ट्रैक्टर-ट्रालियों को मौके पर ही सीज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन और उसके परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, ताकि अवैध खनन पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके।






