सिविल कोर्ट सितारगंज के भवन निर्माण को लेकर हुई बैठक।

■सिविल कोर्ट सितारगंज के भवन निर्माण को लेकर हुई बैठक।
■सितारगंज।अधिवक्ता एसोसिएशन सिविल कोर्ट सितारगंज के अधिवक्ताओं के द्वारा बैठक कर सिविल कोर्ट सितारगंज के भवन निर्माण को लेकर बैठक न्यायालय परिसर में की गई। इस अवसर पर अधिवक्ता एसोसिएशन के द्वारा कार्यकारिणी विस्तार और नए सदस्यों को निशुल्क सदस्यता प्रदान करने आदि मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।

शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ता एसोसिएशन सिविल कोर्ट सितारगंज के अध्यक्ष शिवकुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसका संचालन संस्था के सचिव महेंद्र चौधरी ने किया। बैठक में सर्व सहमति से अधिवक्ताओं को निशुल्क सदस्यता देने एवं सिविल कोर्ट सितारगंज के बिल्डिंग निर्माण में शीघ्रता लाने के लिए शिष्ट मंडल द्वारा जिला जज महोदय से मिलने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष शिवकुमार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष रवि सक्सेना, सचिव महेंद्र चौधरी, उपसचिव अमित रस्तोगी, कोषाध्यक्ष भगवन्त सिंह, लेखा परीक्षक जी एस बेदी, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य कमल जिंदल, कार्यकारिणी सदस्य ललित रस्तोगी, सुरजीत सिंह, मनोरमा गुप्ता, प्रदीप्त बिसेन, प्रकाश ढाली आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।







