ऊधम सिंह नगर के जनसेवा केंद्र में फर्जीवाड़े का भंडाफोड़:

■ऊधम सिंह नगर के जनसेवा केंद्र में फर्जीवाड़े का भंडाफोड़:
■ऐप से बन रहे थे आधार-पैन और मार्कशीट; जाली कागजातों संग आरोपी गिरफ्तार
■रुद्रपुर:- ऊधम सिंह नगर जिले में जनसेवा केंद्र की आड़ में चल रहे फर्जी दस्तावेज बनाने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। आरोपी मोबाइल ऐप और कंप्यूटर की मदद से लोगों के फोटो, नाम और पते बदलकर आधार कार्ड, पैन कार्ड और शैक्षिक प्रमाणपत्र तैयार कर रहा था

इन फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल सिडकुल क्षेत्र की कंपनियों में नौकरी हासिल करने के लिए किया जा रहा था, जिससे सुरक्षा और पहचान सत्यापन व्यवस्था पर बड़ा खतरा खड़ा हो गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर ट्रांजिट कैंप पुलिस और एसटीएफ कुमाऊं की संयुक्त टीम ने मछली मार्केट रोड स्थित एक जनसेवा केंद्र पर छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार किया। मौके से बड़ी संख्या में जाली दस्तावेज और उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क से कई लोग जुड़े हो सकते हैं और यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था।
पुलिस टीम ने मछली मार्केट रोड स्थित गंगवार जनसेवा केंद्र पर छापा मारकर चेतन कुमार (21) को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से ग्राम एन्चौरा, थाना पटवाई, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है और फिलहाल ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में रह रहा था।
जांच में सामने आया कि चेतन कुमार मोबाइल एप्लिकेशन और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की मदद से आधार कार्ड, पैन कार्ड और शैक्षिक प्रमाणपत्रों में फोटो, नाम और पता बदलकर फर्जी दस्तावेज तैयार करता था। इन दस्तावेजों का इस्तेमाल विशेष रूप से सिडकुल क्षेत्र की कंपनियों में नौकरी पाने के लिए किया जा रहा था।
●इंसेट
★छापे में क्या-क्या मिला
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 40 फर्जी आधार कार्ड, 53 फर्जी पैन कार्ड, कई कूटरचित अंकतालिकाएं और प्रमाणपत्र, एक कंप्यूटर सेट और प्रिंटर, बायोमेट्रिक स्कैनर और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन उपकरणों का इस्तेमाल दस्तावेज तैयार करने और प्रिंट निकालने के लिए किया जा रहा था।
●इंसेट
★अन्य सदस्यों की तलाश जारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं। साथ ही यह भी जांच हो रही है कि अब तक कितने लोगों को फर्जी दस्तावेज बनाकर नौकरी दिलाई गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से फर्जी दस्तावेज बनाकर नौकरी और अन्य लाभ लेने वाले नेटवर्क पर बड़ा प्रहार हुआ है।
●बरामदगीः-
01 मोनिटर , 01प्रिंटर ,01सीपीयू 42 आधार कार्ड, 55 पैन कार्ड, 09 मार्कशीट, 01 बायोमैट्री फिंगर स्कैनर
●एस०टी०एफ० टीम
1- निरीक्षक विकास चैधरी
2- उ0नि० विपिन चन्द्र जोशी
3-उ०नि० कृष्ण गोपाल मठपाल
4- कां0 जीतेन्द्र कुमार
5- कां० वीरेन्द्र चैहान
6- ओ.पी. किशन चन्रा
●थाना ट्रांजिट कैम्प टीम 1- उ0नि० अकरम अहमद
2- अ०उ०नि चन्द्रप्रकाश बबाडी






