सितारगंज पुलिस ने चलाया’ वाहन चेकिग अभियानः 2 दर्जन से अधिक वाहनों को किया सीज,किये सैकड़ों चालान,

सितारगंज पुलिस ने चलाया’ वाहन चेकिग अभियानः 2 दर्जन से अधिक वाहनों को किया सीज,किये सैकड़ों चालान,

■सितारगंज पुलिस ने चलाया’ वाहन चेकिग अभियानः 2 दर्जन से अधिक वाहनों को किया सीज,किये सैकड़ों चालान,

■ यातायात नियमों की पालन न करने पर दी गई चेतावनी!

■सितारगंज:- पुलिस ने नवनियुक्त एसएसपी अजय गणपति के निर्देश अनुसार कोतवाल सुंदरम शर्मा के नेतृत्व दोपहिया वाहनों की सघन चेकिंग का अभियान चलाया। इस दौरान 2 दर्जन से अधिक वाहनों को सीज व सैकड़ो वाहनों का चालान किया गया।

★चित्र परिचय-अजय गणपति(वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक)

अभियान के तहत उन वाहन चालकों ‘पर कार्यवाही की गईं जो बिना हेलमेट वाहन चला रहे थे या बाइक पर निर्धारित संख्या से अधिक लोगों को बैठाकर यात्रा कर रहे थे,पुलिस ने चालान कर साथ ही वाहन चालकों भविष्य के लिए सख्त चेतावनी भी दी।उनहें हेलमेट’ के बिना वाहन न चलाने और बाइक पर दो से अधिक सवारी न बैठाने की हिदायत दी गई।
इस चेकिंग अभियान में एस आई कैलाश देव,ललित चौधरी, राकेश सिंह रोंकली, प्रेम सिंह कांस्टेबल किरण मेहता,अशोक बोरा,तरुण चौधरी,सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल है ।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page