24 लाख की ठगी का मास्टरमाइंड गिरप्तार

24 लाख की ठगी का मास्टरमाइंड गिरप्तार

■24 लाख की ठगी का मास्टरमाइंड गिरप्तार

■2.50 करोड की लॉटरी का दिया झांसा, खाते में भेजे थे 4 लाख

■देहरादून(उत्तराखंड)। टिहरी निवासी एक व्यक्ति को 2.50 करोड़़ की लॉटरी का लालच देकर 24 लाख रुपये ठगने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को सीबीसीआईडी ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बिहार पश्चिमी चंपारण निवासी अभय कुमार सिंह के रूप में हई है।

सीबीसीआईडी इंस्पेक्टर भारत सिंह की टीम ने बिहार पहंचकर आरोपी को उसके घर से दबोचा। टीम अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाई है। जांच में सामने आया है कि ठगी की रकम में से 4.10 लाख रुपये सीधे अभय कुमार सिंह खाते में ट्रांसफर किए गए थे।
मास्टरमाइंड पर की राज्यों में ठगी के मुकदमे
सीबीसीआईडी के मुताबिक, मास्टरमाइंड अभय कुमार सिंह शातिर अपराधी है। इससे पहले भी कई राज्यों में ठगी की घटनाओं में उसका नाम सामने आ चुका है। जांच एजेंसी अब उसका पुराना आपराधिक इतिहास खंगाल रही है, ताकि अन्य मामलों ‘का खुलासा हो सके।

बीते अप्रैल में कई थी ठगी
अप्रैल 2021 में टिहरी के हंडोलखाल (ग्राम-पोसाडा) निवासी सोलन लाल रतूड़ी के बेटे प्रदीप को कॉल आया। ठगों ने कहा- आपकी 2.50 करोड़ की लॉटरी लगी है।


जीएसटी और टैक्स के नाम पर किश्तों में पैसे मांगे गए। बाद कहा गया लॉटरी मलेशिया सरकार की है इसलिए और टैक्स देना होगा
पीड़ित अलग-अलग तारीखों में कुल 24 लाख रुपये जमा कर दिए। जब और पैसों की मांग हुई, तब परिवार को ठगी का अहसास हुआ।
अब तक 4 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
इस मामले में यह चौथी बड़ी गिरफ्तारी है। इससे पहले 27 मार्च 2025 को सीबीसीआईडी ने देवरिया (यूपी) निवासी धनंजय यादव को गिरफ्तार किया था। धनंजय के खाते में ठगी के 1.50 लाख और उसके भाई के खाते में 3.75 लाख रुपए मिले थे। मामला स्थानीय पुलिस से नहीं सुलझा तो जांच सीबीसीआईडी को सौपी गई थी, जिसके सीबीसीआईडी ने सब पूर्व 3 आरोपियों गिरफ्तार कर चुकी थी।अब मास्टरमाइंड अभय कुमार सिंह गिरफ्त में आया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर भारत सिंह, दरोगा चिरंजीत कुमार, कांस्टेबल योगेश कुमार, मनोज कुमार शामिल रहे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page