पूर्व प्रधान पर ग्राम पंचायत का सामान ले जाने का आरोप

पूर्व प्रधान पर ग्राम पंचायत का सामान ले जाने का आरोप

■पूर्व प्रधान पर ग्राम पंचायत का सामान ले जाने का आरोप

■पुलिस व ब्लॉक अधिकारियों से शिकायत

■सितारगंज/नानकमत्ता। ग्राम पंचायत सरौंजा में शुक्रवार को आयोजित खुली बैठक में पंचायत संपत्ति को लेकर बड़ा मामला सामने आया। बैठक के दौरान वर्तमान ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान अपने कार्यकाल के दौरान ग्राम पंचायत का कीमती सामान अपने साथ ले गए, जिसे अब तक वापस नहीं किया गया है।वर्तमान ग्राम प्रधान राज सिंह ने इस संबंध में पुलिस एवं ब्लॉक अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपते हुए बताया कि पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा पंचायत के कई महत्वपूर्ण उपकरण अपने कब्जे में ले लिए गए थे। कई बार अनुरोध करने के बाद कुछ सामान तो वापस कर दिया गया, लेकिन अब भी एसी समेत कई कीमती उपकरण नहीं लौटाए गए हैं।

★चित्र परिचय-राज सिंह(ग्राम प्रधान, सरोंजा)

शिकायत में बताया गया कि पंचायत के एसी के अलावा कुर्सियां, प्रिंटर, इनवर्टर, बैटरी तथा स्टेबलाइजर सहित अन्य आवश्यक सामान अब भी पूर्व प्रधान के पास है। ग्राम प्रधान ने इसे पंचायत की संपत्ति का दुरुपयोग बताते हुए मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से पूर्व प्रधान के खिलाफ विधिक कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने की अपील की है, ताकि पंचायत की संपत्ति को सुरक्षित रखा जा सके और भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page