सिडकुल के एल्डिको में काटे गए कि हरे पेड़

सिडकुल के एल्डिको में काटे गए कि हरे पेड़

■सिडकुल के एल्डिको में काटे गए कि हरे पेड़

■बिना अनुमति के शीशम आदि पेड़ों पर चलाई आरी

■सितारगंज। सिडकुल के एल्डिको में प्लाट स्वामी ने अवैध तरीके से कई हरे पेड़ काट दिए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने एक ट्राली लकड़ी बरामद की है। टीम ट्रैक्टर ट्राली सीज कर लकड़ी जप्त कर ली है। इधर अफसर का कहना है कि उनसे लकड़ी काटने के संबंध में कोई अनुमति नहीं ले गई है।

सितारगंज के सिडकुल में एल्डिको से प्लॉट विकसित किये हैं। यहां पर कई लोगों ने जमीन खरीदी है। शुक्रवार को सिडकुल के एल्डिको में प्लाट खरीदने वाले एक व्यक्ति ने अपने प्लाट से बिना अनुमति के ही पेड़ों का कटान शुरू कर दिया। यहां से कई शीशम,शिरस और अन्य के पेड़ काट डाले गए। सूचना पर किशनपुर रेंज के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लकड़ी जब्त कर ली। किशनपुर रेंज के रेंजर घनश्याम ने बताया कि बिना अनुमति के शीशम, शिरस आदि के पेड़ों काटा गया है। एक ट्राली लकड़ी जब्त की गई है। रेंज अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को दी मामले की सूचना दी है। रेंजर ने बताया कि पेड़ काटने के मामले में केस दर्ज होगा। सिडकुल के आर0एम0 रविन्द्र ने बताया कि उनसे भी कोई अनुमति नहीं ली गई थी इस प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page