जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अन्तर्गत नगर पंचायत, नानकमत्ता में आयोजित हुआ शिविर।

■”जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अन्तर्गत नगर पंचायत, नानकमत्ता में आयोजित हुआ शिविर।

■नानकमत्ता:-जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अन्तर्गत नगर पंचायत परिसर, नानकमत्ता में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कौस्तुभ मिश्र की अध्यक्षता में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं तहसील/विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों के अतिरिक्त मा० जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

आयोजित शिविर में 932 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें कुल 40 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए. जिसके सापेक्ष 15 प्रार्थना पत्रों/ प्रकरणों को मौके पर ही निस्तारित किया गया। अन्य प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विभिन्न प्रकार की योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करते हुए सभी प्रकार के प्रमाण-पत्रों को शीघ्रता से निर्गत करने तथा शिविर में आने वाले सभी पात्र व्यक्तियों को योजना से लाभान्वित करने हेतु विशेष ध्यान रखने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया।
शिविर में 25 आधार कार्ड / नवीन रजिस्ट्रेशन / संशोधन निर्गत किये गये। 02 दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं 10 महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना से लाभान्वित किया गया। होम्योपैथिक विभाग द्वारा 42 लोगों की जांच तथा आयुष विभाग द्वारा 22 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं निशुल्क दवा वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 17 व्यक्तियों के पेंशन आवेदन भरवाये गये, 04 व्यक्तियों के दिव्यांग बस पास बनाये बनाकर लाभान्वित किया गया। पूर्ति विभाग द्वारा 31 लोगों के राशन कार्ड / ई केवाईसी कराये गये। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना के तहत 02 महिलाओं को लाभान्वित किया गया। उद्यान विभाग द्वारा 09 व्यक्तियों को सब्जी /मशाला / पुष्प क्षेत्रफल विस्तार योजना से लाभान्वित किया गया। शिविर में 83 आय/जाति/स्थाई निवास प्रमाण पत्र निर्गत किये गये।
राज्य / केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं (मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, ब्रॉयलर फार्म प्रोत्साहन योजना, बैकयार्ड पोल्ट्री योजना, मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना, मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना, महिला मंगलदल व युवक मंगलदल का गठन, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय पशुधन मिशन पशुधन बीमा, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक प्रोत्साहन योजना आदि) से कुल 454 व्यक्तियों को लाभांवित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टूरना, उप जिलाधिकारी रवींद्र जुवाठा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी,जनता मौजूद थे।




