राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत NH-74 पर संयुक्त चेकिंग अभियान-

■राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत NH-74 पर संयुक्त चेकिंग अभियान-
■एसडीएम के नेतृत्व में परिवहन व पुलिस टीम की कार्रवाई, नियमों के पालन पर दिया जोर

■सितारगंज : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (16 जनवरी से 15 फरवरी 2026) के अंतर्गत मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर आरके टूरिस्ट ढाबा के सामने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व उप जिलाधिकारी सितारगंज रविंद्र जुवाठा ने किया, जिसमें परिवहन विभाग और पुलिस की टीम ने मिलकर वाहनों की सघन जांच की।
अभियान के दौरान मार्ग से गुजर रहे विभिन्न वाहनों को रोककर आवश्यक दस्तावेज, फिटनेस, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के पालन की स्थिति परखी गई। अधिकारियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक भी किया। संयुक्त चेकिंग अभियान में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सितारगंज सुंदरम शर्मा, परिवहन कर अधिकारी (सचल दल) मझोला तारकेंद्र वैष्णव तथा सिडकुल उप निरीक्षक जगत शाही, चौकी प्रभारी सिडकुल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व पुलिस कर्मी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे।चेकिंग के दौरान 36 वाहनों का चालान व 2 वाहन सीज किए!इस मौके पर एसएसआई राजेन्द्र मुनियाल,एल आई यू प्रभारी भास्कर बढोला,एस आई सुरेंद्र दानु, कांस्टेबल चन्द्र प्रकाश “सीपी,जाकिर हुसैन, तारा चंद्र आदि शामिल हैं!





