राइस मिलर का 420 क्विंटल चावल लेकर ट्रक चालक गायब

■राइस मिलर का 420 क्विंटल चावल लेकर ट्रक चालक गायब

■सितारगज। शहर के रहने वाले राइस मिलर का 420 क्विंटल चावल लेकर गायब हो गया है। उन्होंने पुलिस को तैयार देकर कार्यवाही की मांग की है। वार्ड 10 निवासी अमित कुमार मित्तल पुत्र शिव कुमार मित्तल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनकी फर्म एमबी एग्रो अमरिया रोड पर ग्राम सरकड़ा में है। उन्होंने बताया कि हम ब्रोकर के थ्रू माल भेजते हैं। रुद्रपुर निवासी ब्रोकर दीपक अग्रवाल में 420 क्विंटल टुकड़ा चावल का सौदा किया था। जिसकी कीमत 939817 रुपए है। बीते 5 फरवरी को ब्रोकर दीपक ने ट्रांसपोर्टर कय्यूम के माध्यम से ट्रक दोपहर 2:00 बजे प्लांट पर भेज दिया था। 420 क्विंटल हरियाणा के मेसर्स हरियाणा ऑर्गेनिक समालखा पानीपत हरियाणा जाना था। काफी दिन बीतने के बाद भी जब पेमेंट नहीं मिला तो उन्होंने ब्रोकर और ट्रांसपोर्टर से संपर्क किया। पता चला कि अब तक माल हरियाणा नहीं पहुंचा है। अमित कुमार मित्तल ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।





