साधुनगर नदी के पट्टे का अवैध खनन का वीडियो वायरलः

साधुनगर नदी के पट्टे का अवैध खनन का वीडियो वायरलः

■साधुनगर नदी के पट्टे का अवैध खनन का वीडियो वायरलः

■उत्तराखंड सरकार को राजस्व नुकसान,

■ग्रामीणों ने खनन विभाग – राजस्व विभाग पर मिलीभगत का लगाया आरोप


■सितारगंज:-साधुनगर क्षेत्र में अवैध खनन का एक वीडियो रविवार को देर शाम सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो गया। इस वीडियो में टेक्टर मशीनों से बडे पैमाने पर RBM की खुदाई और एकत्र करते हुए देखा जा सकता,ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि यह अवैध खनन प्रशासन के संक्षण में हो रहा है जिससे सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है।


ग्रामीणों अनुसार,साधुनगर स्थित नदी क्षेत्र में लगातार टेक्ट्रोरो मशीनों से खनन कराया हो रहा है यह क्षेत्र में लगातार हो रही खुदाई चुगान से ने केवल क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति खतरे में है,भविष्य में ये क्षेत्र बर्बादी के सवालों के घेरे में आ गया है।


ग्रामीणों ने वीडियो भेजकर खुलेतौर पर आरोप लगाया है कि विभागों की मिलीभगत कर सलिप्त लोगों को संरक्षण देर हे हैं। उनका कहना है कि विभाग और क्षेत्रीय अधिकारी की मिलीभात के बिना इतने बडे पैमाने पर अवैध खनन संभव नहीं है!

इनसेट

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार अवैध खनन को लेकर बेहद सख्त है और समय-समय पर कड़े निर्देश जारी करती रहती है। इसके बावजूद थाने के पास ही इतने बड़े पैमाने पर अवैध खनन का होना गंभीर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page