साधुनगर में ट्रैक्टर में मशीन लगाकर से हो रहा अवैध खनन

■साधुनगर में ट्रैक्टर में मशीन लगाकर से हो रहा अवैध खनन

■साधुनगर में तीन लोगों के नाम प्रशासन ने जारी किए हैं पट्टे, तीनों में चल रहा अवैध खनन
अवैध खनन से पट्टों में हो गए हैं गहरे गड्ढे
■सितारगंज। साधुनगर के उकरौली में नियमों के विपरीत अवैध खनन चल रहा है।तीनों पट्टों में ट्रैक्टर में मशीन लगाकर उपखनिज निकाला जा है। जबकि शासन ने मशीन से खनन पर रोक लगाई है।

इतना ही नहीं अवैध खनन से नदी में बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसके बाद भी प्रशासन सुस्त है। इसकी सूचना व साक्ष्य प्राप्त होने के बाद भी अब तक अवैध खनन के विरुद्ध किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं कि जा रही है।
साधुनगर में खान विभाग की ओर से तीन पट्टे आवंटित किए गए हैं। इन पट्टों पर खनन पर उत्तराखंड सरकार की खनन नीति के अनुसार नदी में लिफ्टर, जेसीबी, पोकलैंड और सेक्शन मशीन आदि से खनन कराने पर रोक है। इसके बावजूद वर्तमान में पट्टे संचालक की ओर से ट्रैक्टर मशीन का उपयोग खुदान एवं चुगान किया जा रहा है। इन मशीनों से तीनों पट्टों के खनन वाले क्षेत्र में गहरे गड्ढे हो गए हैं। अवैध खनन की सूचना के बाद भी खनन विभाग और प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। इस कारण अवैध खनन करने वाले नियमों को तक पर रखकर मशीन से खनन कर रहे हैं। अवैध खनन से प्रशासन को भी करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कि जा रही है। इस संबंध खान अधिकारी से संपर्क किया गया संपर्क नही हो पाया!





