एसएसबी जवानों ने नहर में गिरे वाहन चालक को सुरक्षित निकाला

एसएसबी जवानों ने नहर में गिरे वाहन चालक को सुरक्षित निकाला

■एसएसबी जवानों ने नहर में गिरे वाहन चालक को सुरक्षित निकाला

■बनबसा/टनकपुर। एक वाहन अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। सूचना पर एसएसबी के जवानों ने चालक को नहर से सुरक्षित निकाल लिया। एसएसबी को सूचना मिली कि सवारी वाहन संख्या यूके-03टीए-0604 घने कोहरे के कारण एसएसबी समवाय बनबसा के समीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया एवं समीप स्थित नहर में गिर पड़ा।

घटना की सूचना पर दीपक सिंह जायाड़ा, कार्यवाहक कमांडेंट, 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के निर्देशन में सुरेंद्र सिंह, सहायक कमांडेंट (बनबसा) के नेतृत्व में विशेष नाका पार्टी एवं त्वरित प्रतिक्रिया दल को रवाना किया गया। जवानों ने नहर में गिरे वाहन के चालक को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला।

वाहन चालक का नाम आकाश सैनी, पुत्र संजीव कुमार है। प्रारंभिक राहत एवं बचाव कार्य के दौरान यह पाया गया कि चालक को किसी भी प्रकार की शारीरिक चोट नहीं आई थी, जिसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

रात्रि के समय विषम परिस्थितियों एवं सुरक्षा कारणों के दृष्टिगत, चालक की सहमति से खाली वाहन को अस्थायी रूप से दुर्घटनास्थल पर ही सुरक्षित रखा गया। इसके उपरांत को शुक्रवार की सुबह स्थानीय नागरिकों के सहयोग से पुनः संयुक्त रेस्क्यू एवं रिकवरी अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत वाहन को नहर से सुरक्षित रूप से निकालकर बिना किसी क्षति के बरामद कर लिया गया।
अभियान में सुरेंद्र सिंह, सहायक कमांडेंट के साथ सहायक उप निरीक्षक हंसराज, मुख्य आरक्षी विजय कुमार, मुख्य आरक्षी सुरेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी गोरखनाथ सिंह, आरक्षी नीतीश कुमार सिंह, आरक्षी अर्जुन सिंह, आरक्षी जितेंद्र कुमार एवं आरक्षी अभिषेक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page