छात्राओं को छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न, साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

■छात्राओं को छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न, साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

■सितारगंज : महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान नगर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं को अपराधों से बचाव और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।


पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न, साइबर अपराध सहित अन्य अपराधों के तरीकों के बारे में बताया और उनसे सतर्क रहने की अपील की। साथ ही किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के उपाय और उपलब्ध सहायता संसाधनों की जानकारी भी दी गई।
अभियान का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और सुरक्षा को लेकर भरोसा कायम करना रहा। कार्यक्रम कोतवाली प्रभारी सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। अंत में छात्राओं को फल एवं मिष्ठान वितरित किए गए।
इस मौके पर महिला उप निरीक्षक बबीता टम्टा, कांस्टेबल राकेश मेलकानी, मनोज ग्वाल, चंद्रप्रकाश”सीपी,तरुण चौधरी एवं ममता राणा, शांति बिष्ट उपस्थित रहे।






