एसएसबी कमांडेंट मनोहर लाल को सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई

एसएसबी कमांडेंट मनोहर लाल को सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई

■एसएसबी कमांडेंट मनोहर लाल को सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई

■सितारगंज। 57वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट मनोहर लाल को 40 वर्षों की विशिष्ट, अनुकरणीय एवं समर्पित सेवा के उपरांत सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। उन्होंने 1986 में सशस्त्र सीमा बल में प्रवेश किया। वर्ष 1986 से 1993 तक उन्होंने सशस्त्र सीमा बल की केंद्रीय वॉलीबॉल टीम का नेतृत्व करते हुए बल को खेल जगत में राष्ट्रीय पहचान दिलाई।

वर्ष 2014 में राष्ट्रपति विशेष सेवा पदक से सम्मानित किया जाना उनके उत्कृष्ट सेवाकाल की स्वाभाविक पहचान है। वर्ष 2023 में कमांडेंट मनोहर लाल की पदस्थापना 57वीं वाहिनी में हुई। वे सदैव बिना किसी औपचारिकता के जवानों के बीच उपलब्ध रहे, उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना तथा त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया। सेवानिवृत्ति के अवसर पर वाहिनी द्वारा महानिदेशक महोदय की ओर से प्रेषित प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर कमांडेंट महोदय को विधिवत सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वाहिनी के समस्त अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. बी.बी. सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा), दीपक सिंह जायडा, उप कमांडेंट, अनिल कुमार, उप कमांडेंट, अरविंद कुमार, सहायक कमांडेंट (संचार) सहित अन्य अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page