शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में निकाला फ्लैग मार्च।

■शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में निकाला फ्लैग मार्च।

■सितारगंज। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाल सुंदरम शर्मा द्वारा अर्ध सैनिक बलों के साथ मुख्य बाजार व आबादी क्षेत्र में 5 किलोमीटर एरिये में फ्लैग मार्च निकाला गया। कोतवाली से शुरू होकर फ्लैग मार्च जेल कैम्प मार्ग होते हुए इस्लामनगर एमपी चौक से नकुलिया चौक उसके बाद आबादी क्षेत्र वार्ड नंबर 6 से मुख्य चौराहे तक उसके बाद किच्छा मार्ग होते हुए छोटा गुरुद्वारा से जीजीआईसी से मीना बाजार उसके बाद खटीमा रोड मुख्य बाजार होते हुए कोतवाली में फ्लैग मार्च का समापन हुआ फ्लैग मार्च में पुलिस के साथ रैपिड एक्शन फोर्स 108 साथ रही। इस फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस का साफ संदेश है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।


वहीं रैपिड एक्शन फोर्स 108 के उप कमांडेंट सतीश नें बताया हमारा उद्देश्य शांति व्यवस्था बनाए रखनें और आमजन से संपर्क करना ताकि सद्भावना बनी रहे।इस दौरान एलआईयू प्रभारी निरीक्षक भास्कर बढोला, सिडकुल चौकी इंचार्ज जगत सिंह साही, सरकड़ा चौकी इंचार्ज पंकज कुमार,शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज प्रकाश भट्ट,साधुनगर चौकी प्रभारी राकेश रोंकली,महिला उप निरीक्षक बबिता टम्टा,एस आई ललित चौधरी,सुरेंद्र सिंह,जनार्दन भट्ट,प्रेम सिंह,सुरेंद्र सिंह दानु, कांस्टेबल चन्द्र प्रकाश “सीपी,जगदीश लोहनी,अमित जोशी,भावन सिंह रमोला,तरुण चौधरी, जगदीश लोहनी, विनोद जोशी,किरन मेहता,राकेश मेलकानी,कपिल,महिला कांस्टेबल ज्योति शर्मा आदि शामिल हैं!






