रेकिट बेंकाइज़र की ‘ज्ञान ज्योति’ से 390 छात्रों का भविष्य रोशन

रेकिट बेंकाइज़र की ‘ज्ञान ज्योति’ से 390 छात्रों का भविष्य रोशन

■2010 से जारी छात्रवृत्ति पहल, इंटर के मेधावी विद्यार्थियों की पूरी फीस उठाती है कंपनी


■शक्तिफार्म : सिडकुल स्थित रेकिट बेंकाइज़र कंपनी ने शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए क्षेत्र के 390 छात्र-छात्राओं को वार्षिक ‘ज्ञान ज्योति’ छात्रवृत्ति प्रदान की। कंपनी के वार्षिक कार्यक्रम के तहत सितारगंज इंटर कॉलेज, बालिका इंटर कॉलेज, शक्तिफार्म इंटर कॉलेज एवं बालिका इंटर कॉलेज में अध्ययनरत कक्षा 11वीं व 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को इस छात्रवृत्ति का लाभ दिया गया। कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट गौरव जैन ने बताया कि वर्ष 2010 से रेकिट बेंकाइज़र द्वारा यह छात्रवृत्ति योजना लगातार संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है। ‘ज्ञान ज्योति’ छात्रवृत्ति के माध्यम से विद्यार्थियों की पूरे शैक्षणिक सत्र की स्कूल फीस का वहन किया जाता है, जिससे उन्हें पढ़ाई के दौरान किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट गौरव जैन ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति की सबसे मजबूत नींव होती है और रेकिट बेंकाइज़र भविष्य में भी ऐसे सामाजिक दायित्वों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाती रहेगी।


कार्यक्रम का संचालन कंपनी के एचआर रमाकांत कौशिक ने किया। इस अवसर पर साइट हेड जे.पी. सिंह, एचआर हेड रोहित वर्मा, एचआर एक्जीक्यूटिव राजप्रीत कौर, प्राचार्या अर्चना पाठक, बलमुकुंद तिवारी, रवीन्द्र पाठक, मनीषा अग्रवाल सहित अनेक शिक्षक, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

【सात मेघावी छात्र – छात्राओं के नाम】

●शेखर हालदार :- 95 फीसद
●अंकिता विश्वास :- 90 फीसद
●सागर सरदार :- 86 फीसद
●महनूर :- 84 फीसद
●संजीता हालदार :- 77 फीसद
●अंकुर सिंह राणा :- 77 फीसद
●पवन शर्मा :- 74 फीसद

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page