जिला स्तरीय यूसीसी प्रतियोगिता में डॉ रेखा को मिला प्रथम स्थान -शिविरों के माध्यम से वैवाहिक दंपत्तियों का सफल पंजीकरण

■जिला स्तरीय यूसीसी प्रतियोगिता में डॉ रेखा को मिला प्रथम स्थान -शिविरों के माध्यम से वैवाहिक दंपत्तियों का सफल पंजीकरण

■रुद्रपुर। क्षेत्र की डॉ रेखा के नेतृत्व में शिविरों द्वारा वैवाहिक दंपत्तियों का सफल पंजीकरण
कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से आयोजित समान नागरिक संहिता यूसीसी विषयक जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सितारगंज क्षेत्र की डॉ रेखा के नेतृत्व में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि उनके सतत प्रयासों, जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता एवं प्रभावी कार्यशैली का परिणाम है।

डॉ रेखा के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से बड़ी संख्या में वैवाहिक दंपत्तियों का पंजीकरण सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। शिविरों में दंपत्तियों को यूसीसी के अंतर्गत विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया, उसके कानूनी महत्व एवं सामाजिक लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम की सफलता में सामाजिक संपर्क, प्रशासनिक सहयोग तथा स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सराहनीय रही।
डॉ रेखा ने बताया कि भविष्य में भी सितारगंज क्षेत्र सहित पूरे जिले में राधा कृष्ण संस्थान के माध्यम से इस प्रकार के जागरूकता शिविर एवं पंजीकरण अभियान निरंतर जारी रखे जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को इसका लाभ मिल सके l डॉ रेखा की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। डॉ रेखा ने भी सभी का आभार व्यक्त किया एवं कहा बह आगे भी राज्य की योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का प्रयास करेगी।








