
■कांग्रेसी नेता हसनैन मलिक के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी
■मलिक ने कोतवाली पुलिस को सौपी तहरीर
■सितारगंज। कांग्रेस नेता हसनैन मलिक के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की गईं।

कांग्रेस नेता ने पुलिस को तहरीर दी है। कांग्रेस नेता ने पुलिस ने तहरीर देकर बताया कि सिसैया निवासी एक व्यक्ति ने उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। इससे उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। उनको मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। हसनैन मलिक ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।








