उकरौली में ट्रैक्टर मशीन से केएमवीएन करा रहा खनन

उकरौली में ट्रैक्टर मशीन से केएमवीएन करा रहा खनन

■उकरौली में ट्रैक्टर मशीन से केएमवीएन करा रहा खनन

■नियमानुसार नदी में मशीन से खनन पर है रोक

■सितारगंज : उकरौली में शासन से जुड़े विभाग ही खनन नीतियों को ताक पर रख धड्डले से अवैध खनन कर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। हालांकि सोचनीय विषय यह है कि जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना व साक्ष्य प्राप्त होने के बाद भी अब तक अवैध खनन के विरुद्ध किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई ना करते हुए अधिकारी मामले में टालमटोल करने ले लगे है।


उक्रौली में खान विभाग की ओर से कुमाऊं मंडल विकास निगम को पट्टे आवंटित किए गए हैं। इन पट्टो पर खनन पर उत्तराखंड सरकार की खनन नीति के अनुसार नदी में लिफ्टर, जेसीबी, पोकलैंड और सेक्शन मशीन आदि से खनन कराने पर रोक है। हालांकि वर्तमान में ठेकेदार की ओर से ट्रैक्टर मशीन का उपयोग खुदान एवं चुगान किया जा रहा है। वहीं सूचना होने पर भी विभागीय अधिकारियों के मौन रवैया होने की वजह से मामले में लिप्त काले कारोबारियो के हौसले इतने बुलंद है वह खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नदी का सीना चीर खनन कर अपनी जेबें भरी कर राजस्व को हानि पहुंचा रहे हैं। खान अधिकारी मनीष परिहार का कहना है कि एक दो दिन में इसकी जांच कराएंगे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page