धूमधाम से मना सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर सिसौना का वार्षिकोत्सव

■धूमधाम से मना सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर सिसौना का वार्षिकोत्सव

■सितारगंज। सिसौना के सरस्वती शिशु एवं विद्या मन्दिर में वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने बाल्यकाल के प्रेरक प्रसंगों से बच्चों को प्रेरित किया और विद्या मन्दिरों में पढ़ने वाले बच्चों को उपलब्धियों की सराहना की। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में आये प्रदेश निरीक्षक डाक्टर विजयपाल ने विद्या भारती की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित समाज के लोगों को अपने बच्चों का प्रवेश शिशु मन्दिर में कराने का आह्वान किया।


विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित बालाजी कम्पनी के सी. एस. आर. हेड अभिषेक श्रीवास्तव ने विद्यालय को भौतिक संसाधन उपलब्ध कराकर सहयोग की बात रखी। भा जपा जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल ने शिशु मन्दिर की शिक्षण पद्धति की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिवकुमार मित्तल ने शिशु मन्दिर के द्वारा दिये जाने वाले संस्कारों की चर्चा की और विद्यालय को सहयोग करने की बात की।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिशुगीत, योग नृत्य, मराठी एकल नृत्य, और आन्नदी ड्रामा ने खूब सुर्खियां बटोरी। शारीरिक प्रधान कार्यक्रमों में मलखम्ब “प्रदर्शन से अपने करतब दिखाकर लोगों’ को आश्चर्यचकित कर दिया। प्रबन्ध समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। परिचय प्रधानाचार्य गिरीश चन्द्र फुलारा द्वारा किया गया, कार्यक्रम का संचालन विद्यालय में अध्ययनरत बालिका ममता द्वारा किया गया। विद्यार्थी परिषद के विक्रान्त तिवारी, योगिता क्षेत्री तथा नगरपालिका अध्यक्षस सुखदेव सिंह, ब्लाक प्रमुख उपकार सिंह बल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपालराणा प्राचार्याजी डिग्री कालेज सितारगंज, सह प्रदेश निरीक्षक ईश्वरीदत्त जोशी, जया जोशी, ग्राम प्रधान मिथिलेश देवी, पार्लेजी से परमेश्वर शर्मा, गौरव फत्र्याल, मुकेश सनवाल मोहनचन्द्र जोशी अशोक गोयल, बहोरन राणा, अमरनाथ, रजत तथा नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर से आये सभी प्रधानाचार्य बन्धुओं ने समारोह की गरीमा बढ़ाई, समस्त अभिभावकों सहित आठ सौ लोग उपस्थित रहे।




