■स्मेक के साथ एक युवक गिरफ्तार

■स्मेक के साथ एक युवक गिरफ्तार

■नानकमत्ता। पुलिस ने रविवार की रात चेकिंग के नानक सागर तिराहे के पास से संदीप सिंह उर्फ सनी पुत्र संतोख सिंह निवासी ग्राम कल्याणपुर, नानकमत्ता को 7.75 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
एसओ उमेश कुमार ने बताया कि प्रतापपुर चौकी इंचार्ज राजेन्द्र पन्त, गिरीश चन्द्र, राजकुंवर सिह रविवार रात बैराज से आगे नानकमत्ता की तरफ तिराहे पर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी ने बताया कि बाइक उसने खेमपुर निवासी एक व्यक्ति से खरीदी है। पुलिस ने बाइक सीज कर आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया।




