पुलिस, अग्निशमन विभाग के अफसरों ने होटलों में जांच की

पुलिस, अग्निशमन विभाग के अफसरों ने होटलों में जांच की

■पुलिस, अग्निशमन विभाग के अफसरों ने होटलों में जांच की

■सितारगंज:- गोवा क्लब में हाल ही में हुए अग्निकांड को गंभीरता से लेते हुए सितारगंज में पुलिस, अग्निशमन विभाग व खुफिया विभाग ने संयुक्त रूप से होटलों, रेस्टोरेंट व सार्वजनिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अग्निशमन उपकरणों के चेकिंग के लिए अभियान चलाया।

गुरुवार को सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में जांच की गयी। निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के लिए अग्निशमन यंत्रों की स्थिति, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत सुरक्षा, पानी की उपलब्धता और अन्य सुरक्षा मानकों की गहनता से जांच की। उन्होंने आपातकाल के लिए हमेशा सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। प्रतिष्ठान संचालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने और सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच करने की सलाह दी।इस दौरान कोतवाल सुंदरम शर्मा,अग्निशमन प्रभारी दुर्गा दत्त,एल आई यू प्रभारी भाष्कर बढोला आदि शामिल हैं!

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page