रुद्रपुर में श्री श्री काली पूजा महोत्सव के मंच से बंगाली समाज ने बुलंद की आवाज — सुब्रत

रुद्रपुर में श्री श्री काली पूजा महोत्सव के मंच से बंगाली समाज ने बुलंद की आवाज — सुब्रत

■रुद्रपुर में श्री श्री काली पूजा महोत्सव के मंच से बंगाली समाज ने बुलंद की आवाज — सुब्रत

■कुमार विश्वास ने कहा, “आरक्षण की लड़ाई जारी रहेगा

■रुद्रपुर। कनकपुर रुद्रपुर क्षेत्र में आयोजित श्री श्री काली पूजा महोत्सव पर समाजसेवी सुब्रत कुमार विश्वास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मंच से बंगाली समाज के सामाजिक और आर्थिक अधिकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। सुब्रत विश्वास ने कहा कि रुद्रपुर सिडकुल में स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता दी जाए और अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी किया जाए। उन्होंने प्रशासन और औद्योगिक इकाइयों से आग्रह किया कि वे स्थानीय हितों को प्राथमिकता दें। बंगाली समाज के आरक्षण के मुद्दे पर सुब्रत विश्वास ने कहा कि जब तक बंगाली समाज को समान अधिकार और आरक्षण नहीं मिलता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बंगाली समाज लंबे समय से इस अधिकार की प्रतीक्षा कर रहा है और अब समय है कि सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से लेकर समाधान निकाले। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा और सामाजिक एकजुटता का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। श्री श्री काली पूजा में पार्षद प्रत्याशी अभिमन्यु साना, समाजसेवी सुब्रत कुमार विश्वास, पूर्व क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष कौशल विश्वास, समाजसेवी विक्की विश्वास, श्रीनिवास सरकार, रोहित मंडल, इंद्रपाल प्रजापति, संजय गंगवार, गुरप्रीत सिंह आदि उपस्थित रहे ।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page