बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर बागेश्वर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर बागेश्वर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

■बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर बागेश्वर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

■बागेश्वर। कोतवाली बागेश्वर पुलिस टीम ने विभिन्न बीट क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थानीय निवासियों और वरिष्ठ नागरिकों से सीधा संवाद किया। पुलिसकर्मियों ने बुजुर्गों का कुशलक्षेम पूछकर उनकी समस्याएं जानीं और हरसंभव सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव समेत विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां देकर जागरूक किया गया।

महिला उपनिरीक्षक निर्मला बिष्ट पटवाल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। उनकी सुरक्षा और सम्मान पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बुजुर्गों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें और संदिग्ध गतिविधि या परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी से बचने के लिए किसी अनजान कॉल, लॉटरी या नौकरी के झांसे में न आएं और अपना ओटीपी, बैंक खाता संख्या, एटीएम पिन या अन्य गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें।

पुलिस टीम ने बताया कि साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। आपात स्थिति में 112 और महिला संबंधी सहायता के लिए 1090 पर संपर्क किया जा सकता है।

बागेश्वर पुलिस ने कहा कि आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस 24 घंटे तत्पर है। किसी भी समस्या की स्थिति में नागरिक बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें।

✍🏻नारायण सिंह रावत

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page